श्रीदेव सुमन के बलिदान की स्मृति में मनाया गया ‘हरियाली दिवस’, ‘सुमन वाटिका’ में हुआ वृहद वृक्षारोपण।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड के टिहरी जिले के जौल गाँव में जन्मे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं समाजसेवी श्रीदेव सुमन के बलिदान दिवस पर प्रतिवर्ष 25 जुलाई को ‘हरियाली दिवस’ मनाया जाता है। इसी क्रम में अपने पर्यावरण, प्रकृति और धरा को हरा-भरा बनाए रखने के उद्देश्य से श्रीदेव सुमन के देशहित एवं समाजहित में दिए गए बलिदान को याद करते हुए एक बड़े परिक्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के औषधीय, फलदार, छायादार एवं चारा प्रदाता वृक्षों का रोपण ‘सुमन वाटिका’ में किया गया।

अपने पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने एवं उसके संरक्षण के लिए विज्ञान शिक्षक कृपाल सिंह शीला, राजकीय जूनियर हाईस्कूल मुनियाचौरा पिछले 11 वर्षों से लगातार कार्य कर रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यू-कॉस्ट) द्वारा ‘विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान-2025’ से देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों सम्मानित किया जा चुका है।

पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण अभियान में प्रकृति प्रेमी वृक्ष मित्र प्रेम प्रकाश, कृपाल सिंह शीला, नयन, रोहित लोहिया, आरुष, गौरव चन्द्र, आदित्य, साध्या, दीपिका, जानकी, भूमिका, योगेश, मोहित, मानस, मयंक कड़ाकोटी सहित अन्य लोगों ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया। प्रकृति प्रेमी प्रेम प्रकाश विगत कई वर्षों से वृक्षारोपण अभियान में मुख्य सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं।

कृपाल सिंह शीला ने बताया कि वे कई वर्षों से विश्व पर्यावरण दिवस, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, हरियाली दिवस, हरेला पर्व, हरेला माह के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण, पौध वितरण तथा विद्यालय स्तर पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते आ रहे हैं।

उन्होंने वृक्षों की उपलब्धता के लिए तत्वा हिल्स के कार्यकारी प्रबंधक आनन्द सिंह बिष्ट, डॉ. प्रभात, डॉ. मनोज तथा समाजहित एवं छात्रहित के विविध कार्यक्रमों में सहयोग प्रदान करने वाले डॉ. आर.के. ठकुराल का आभार व्यक्त किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को समर्पित अपने प्रेरणास्रोत वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा, डॉ. कल्याण सिंह ‘मैती’, कंटरमैन जे.पी. तिवारी, वृक्ष मित्र डॉ. त्रिलोक चन्द्र सोनी, डीईओ प्रारंभिक डॉ. रवि मेहता, वन क्षेत्राधिकारी दीपक तिवारी, तापस मिश्रा, कुन्दन सिंह बिष्ट, दीपक करकेती, डी.एस. गिरी, ठाकुर पाल सिंह, बी.आर. भारती, आर.एस. मनराल, हरीश जोशी, त्रिभुवन जलाल, दीपचन्द्र, हेमन्त कुमार, मनोज कुमार गुप्ता एवं एस.एस. रावत का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होंने सभी लोगों से ‘हरेला माह’ के तहत वृक्षों की उपयोगिता को समझते हुए अधिक से अधिक प्राणवायु प्रदाता वृक्षों का रोपण करने तथा पर्यावरण को हरा-भरा एवं सुरक्षित बनाए रखने की अपील की।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *