राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत के स्थापना दिवस के 10 वर्ष पूर्ण होने पर दिव्य गायत्री महायज्ञ एवं सकारात्मक चेतना जागरण समारोह आयोजित।

शीतलाखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत के स्थापना दिवस के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 05 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत दिव्य गायत्री महायज्ञ (हवन) एवं सकारात्मक चेतना जागरण समारोह का आयोजन शांतिकुंज हरिद्वार, विश्व गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वावधान तथा अल्मोड़ा शाखा के सहयोग से संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में शांतिकुंज, अल्मोड़ा शाखा के भीम सिंह अधिकारी ने शिक्षा के इस मंदिर में विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच अपनाने, व्यसनों का त्याग करने तथा निरंतर आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक विचार और अनुशासित जीवन ही सफलता की कुंजी हैं।

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. वी.एन. खाली ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। उन्होंने महाविद्यालय की समस्त गतिविधियों का अवलोकन करते हुए महाविद्यालय परिवार की उन्नति की कामना की तथा छात्र-छात्राओं से भविष्य में भी विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर महाविद्यालय का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के साथ-साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा इस भव्य आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रो. ललन प्रसाद वर्मा ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. वी.एन. खाली, निदेशालय से विमल सिंह, प्रमोद कुमार, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ललन प्रसाद वर्मा, डॉ. सीमा प्रिया, डॉ. प्रकाश चंद्र जांगी, डॉ. दीपिका आर्या, डॉ. छत्र सिंह कठायत, डॉ. राजेंद्र चंद्र पांडे, डॉ. लक्ष्मी मनराल, अनुज कुमार, विनोद रतन, कमल सिंह बनकोटी, हेमंत सिंह मनराल, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह नेगी, लाल सिंह, रोहित बिष्ट सहित महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों में जिला पंचायत सदस्य कुंदन राम, व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश पाठक, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश नेगी, मिहिर हिमालय संस्थान के अध्यक्ष आर.डी. जोशी सहित अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *