शिव महापुराण कथा में भगवान शिव के 19 अवतारों का किया गया सुंदर वर्णन।

स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। जय महाकाल सेवा समिति भरसोली द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा के द्वितीय दिवस के मुख्य यजमान उत्तम सिंह मेहता, उनकी धर्मपत्नी नीमा देवी तथा परिवारजनों एवं महेश चन्द्र घुघ्तियाल द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

तत्पश्चात कथा व्यास नन्दा वल्लभ पन्त द्वारा शिव महापुराण के माध्यम से भगवान शिव के 19 रुपों का सुंदर वर्णन किया गया।

आयोजन को सफल तथा भव्य बनाने हेतु संस्था के अध्यक्ष प्रताप सिंह डंगवाल ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है।

इस मौके पर महेन्द्र सिंह बंगारी, बालम सिंह बंगारी, कैलाश ढौंडियाल, हीरा सिंह बंगारी, कुन्दन सिंह महेत्ता, लक्की प्रताप सिंह बंगारी, खुशहाल सिंह बंगारी, इंद्र सिंह मनराल, बचें सिंह बंगारी, मनोज चन्द्र जोशी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *