राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में छात्र-छात्राओं के हैप्पीनेस लेवल की जाँच शुरु।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में आयोजित मेंटल हेल्थ क्लब लगातार सक्रिय रहते हुए लोगों के मानसिक स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में क्लब द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्य, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों का हैप्पीनेस लेवल चेक किया गया।

हैप्पीनेस लेवल की यह जाँच एक्सपर्ट की सहायता से की गई। खुशी की बात है कि लगभग सभी का हैप्पीनेस लेवल संतोषजनक पाया गया।

वर्तमान में समिति द्वारा महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का हैप्पीनेस लेवल चेक करने की प्रक्रिया गतिमान है। इसका उद्देश्य सभी छात्र-छात्राओं के हैप्पीनेस लेवल की जाँच करना और आवश्यकतानुसार उनका मार्गदर्शन करना है।

यह कार्य महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना के निर्देशन एवं उनकी प्रेरणा से मेंटल हेल्थ क्लब की संयोजक डॉक्टर दीपा लोहनी के प्रयासों से किया जा रहा है।

इस कार्य में क्लब के सभी सदस्य समान रुप से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। क्लब द्वारा मानसिक स्वास्थ्य को लेकर विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार के बीच जागरुकता बढ़ाने तथा आवश्यकता के अनुसार मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *