ग्राम प्रधान संगठन ने 16 सितंबर को ब्लॉक मुख्यालयों पर तालाबंदी का किया ऐलान।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। प्रधान संगठन ब्लॉक भिकियासैंण ने 10 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग को लेकर बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा गया है कि अनेकों बार गुहार लगाने के बाद भी मांगों का निराकरण नहीं हुआ है।

प्रधान संगठन ने कहा कि यदि तत्काल सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो उत्तराखंड ग्राम प्रधान संगठन के आह्वान पर 16 सितंबर 2026 को ब्लॉक मुख्यालय भिकियासैंण पर एक दिवसीय तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

ब्लॉक कार्यालय में बीडीओ जीएस नेगी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में प्रधान का मानदेय प्रतिमाह ₹20 हजार करने, वीबीजीरामजी योजना में श्रमिकों की उपस्थिति ऑनलाइन करने तथा अकुशल मजदूरों की मजदूरी ₹600 एवं कुशल मजदूरी ₹400 प्रतिदिन किए जाने सहित 10 सूत्रीय मांगें शामिल हैं।

इस मौके पर संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक सिंह, ग्राम प्रधान चंद्र प्रकाश, रेखा, गीता, परन चंद्र, उमेश सिंह, नंद किशोर आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *