डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में छात्राओं के लिए महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा एवं कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा योगिता आर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा नेहा आर्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनप्रीत सिंह के निर्देशन में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. इला बिष्ट, डॉ. वीएन पांडेय व संजीव सिंह सहित अन्य शामिल रहे।

महाविद्यालय परिवार द्वारा विजेता छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर छात्राओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं खेल भावना देखने को मिली।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *