अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण में जनप्रतिनिधि खेल प्रतियोगिता का आयोजन।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण में स्थानीय जनप्रतिनिधि खेलकूद प्रतियोगिता-2026 के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तरीय दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। न्याय पंचायत भिकियासैंण के विभिन्न विद्यालयों के आयु वर्ग 14 एवं आयु वर्ग 19 के बच्चों ने खो-खो, कबड्डी, मुर्गा झपट एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक बिष्ट द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य बी.आर. भारती ने नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक बिष्ट, पीटीए अध्यक्ष नन्दन राम, एसएमसी अध्यक्ष ललित नाथ सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया।

60 मीटर दौड़ में प्रियदर्शन ने प्रथम, हर्षित ने द्वितीय तथा मोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

60 मीटर दौड़ में लावण्या प्रथम, आभा द्वितीय तथा अभिलाषा तृतीय स्थान पर रहीं।

100 मीटर दौड़ में करन, पवन और पियूष ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में निर्णायक के रुप में जाहिद हुसैन, महेश चन्द्रा, राजेन्द्र सिंह, बृजेश, कपिल आगरी और कविता रहे। अभिलेखीकरण का कार्य प्रेम राम, सतीश चन्द्र, रविंद्र मेहरा, राजेंद्र रावत, दीपा बिष्ट, हिमानी रावत, मीनाक्षी तिवारी और निर्मला जोशी ने किया।

कार्यक्रम का संचालन बी.डी. शर्मा एवं सन्दीप कौर ने संयुक्त रुप से किया। पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *