गौ माता में 33 कोटि देवी-देवता करते हैं निवास।
स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। नारायण गौ सेवा समिति बिजराण भरसोली द्वारा आयोजित गौ कथा के चतुर्थ दिवस पर आचार्य भानु जोशी द्वारा मुख्य यजमान राजेन्द्र सिंह नेगी एवं उनकी धर्मपत्नी गंगा देवी नेगी, पूरन सिंह रावत एवं उनकी धर्मपत्नी सोनू रावत के माध्यम से विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई गई।
तत्पश्चात कथा व्यास आचार्य भास्कर जोशी ने कथा के माध्यम से बताया कि गौ माता के शरीर में सभी 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। उन्होंने बताया कि गाय माता के दूध, दही, घी, गोमूत्र और गोबर से पंचगव्य बनता है, जो निरोग्यता और पवित्रता प्रदान करता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष दलीप सिंह बंगारी, महेन्द्र सिंह बंगारी, बचें सिंह बंगारी, गोपाल सिंह बंगारी, मदन सिंह बंगारी, कुन्दन सिंह पालीवाल, बहादुर सिंह मयाल, कैलाश चन्द्र तिवारी व ग्रामवासी जुटे रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल






