सीढ़ियों से फिसलकर गंभीर रुप से घायल हुई 92 वर्षीय वृद्धा, भिकियासैंण से एयरलिफ्ट कर भेजा देहरादून।
छाती, रीढ़ की हड्डी और कमर में आई गंभीर चोटें, बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से किया गया एयरलिफ्ट।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सल्ट विधानसभा क्षेत्र के डूंगरी तुराचौंरा गाँव निवासी 92 वर्षीय जसुली देवी, पत्नी गुसाई सिंह, घर की सीढ़ियों से अचानक फिसलकर गंभीर रुप से घायल हो गईं। हादसे में उनकी छाती, रीढ़ की हड्डी और कमर में गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए देहरादून ले जाने की सलाह दी।
जैसे ही घटना की खबर सल्ट विधायक महेश जीना को मिली, तो उन्होंने तुरंत बुजुर्ग जसुली देवी को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की। बुधवार को शाम करीब 03 बजकर 15 मिनट पर हेलीकॉप्टर जीआईसी मैदान भिकियासैंण पहुंचा, जहां से 92 वर्षीय जसुली देवी को एयरलिफ्ट कर देहरादून के लिए रवाना किया गया। बेहतर उपचार के लिए उन्हें देहरादून ले जाया गया है।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल






