अल्मोड़ा पुलिस ने स्कूलों, ग्रामीण क्षेत्रों एवं कस्बों में चलाया जनजागरुकता अभियान।
अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशानुसार जनपद में आमजन एवं छात्र-छात्राओं को अपराधों के प्रति जागरुक करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण के उद्देश्य से लगातार जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।
महिला कोतवाली, धौलछीना एवं सल्ट पुलिस ने आयोजित किए कार्यक्रम:
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबंस सिंह के निकट मार्गदर्शन एवं सीओ अल्मोड़ा भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली अल्मोड़ा जानकी भण्डारी के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम द्वारा ग्राम ढुंगाधारा अल्मोड़ा, थानाध्यक्ष धौलछीना रमेश सिंह बोहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पार्वती कान्वेंट स्कूल धौलछीना तथा थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा डोटियाल एवं सराईखेत, सल्ट में जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव की दी जानकारी:
जागरुकता अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। OTP, PIN, CVV, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक और कॉल से सावधान रहने के लिए जागरुक किया गया। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने की जानकारी भी दी गई।
महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर किया जागरुक:
साथ ही महिला एवं बाल सुरक्षा, POCSO Act, घरेलू हिंसा एवं दहेज उत्पीड़न के प्रति जागरुक करते हुए किसी भी प्रकार की घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
नशे से दूर रहने एवं यातायात नियमों के पालन की अपील:
युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशे से दूर रहने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी:
इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड पुलिस ऐप, गौरा शक्ति ऐप एवं डायल-112, महिला हेल्पलाइन-1090, मानस हेल्पलाइन-1933 व चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल






