डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण ने पीपल गाँव में किया सर्वेक्षण।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण की उन्नत भारत अभियान (यूबीए) समिति द्वारा पीपल गाँव में एक हाउस होल्ड सर्वेक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और समिति के सदस्यों ने पीपल गाँव के प्रत्येक घर का भ्रमण कर उन्नत भारत अभियान द्वारा निर्धारित प्रारुप में जानकारी एकत्रित की।
सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य गाँव की मूलभूत स्थिति को समझना था, जिसमें गाँव में विद्यालयों की संख्या, प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, ग्रामीणों की शैक्षिक योग्यता और पलायन की स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल रहीं।
सर्वेक्षण का मूल उद्देश्य ग्रामीणों की आवश्यकताओं को निकटता से समझना था। इस दौरान समिति के सदस्यों ने ग्रामीणों को उन्नत भारत अभियान के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया और शिक्षा व सामाजिक विकास से जुड़ी सरकारी योजनाओं के प्रति जागरुक किया।
ग्रामीणों ने इस सर्वेक्षण कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग किया, जिसके फलस्वरुप कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस तरह के कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक जरुरतों को समझने और शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समग्र ग्रामीण विकास के लिए प्रभावी योजना बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं।
इस अवसर पर यूबीए समिति की संयोजक डॉ. इंदिरा, असिस्टेंट प्रोफेसर, भौतिक विज्ञान, समिति सदस्य शेर सिंह, प्रयोगशाला सहायक, भौतिक विज्ञान, पीपल गाँव के ग्रामवासी एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल






