राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर में आरटीआई वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन।
हल्द्वानी (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर, गौलापार में सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) वीक के उपलक्ष्य में डॉ. आर.एस. टोलिया राज्य स्तरीय सूचना का अधिकार अधिनियम वाद-विवाद प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के अधिकांश विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रभारी प्राचार्य प्रो. कैलाश चंद्र ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को सूचना का अधिकार अधिनियम के 21 वर्ष के सफल कार्यान्वयन से भी अवगत कराया।
प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की सुषमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के नीरज ने द्वितीय, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की लक्ष्मी ने तृतीय तथा बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की मंजू ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम प्रभारी डॉ. महीराज मेहरा, विभागाध्यक्ष इतिहास द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. भारती बहुगुणा, विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान तथा डॉ. पूजा ध्यानी शामिल रहीं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ. प्रकाश मठपाल, डॉ. आशीष अंशु, डॉ. हेमंत बिनवाल, डॉ. रीमा आर्य, डॉ. भारती, डॉ. बुशरा मतीन, डॉ. सुरेश चन्द्र जोशी, डॉ. वीरेंद्र सिंह दानू, डॉ. कंचन जोशी, डॉ. किरन जोशी, डॉ. सुनीता दानू, अंशुमान शाह सहित समस्त शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल






