खटीमा की होनहार छात्रा प्रिया सागर ने CSIR-NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 129वीं रैंक।

खटीमा (उधम सिंह नगर)। सीमांत क्षेत्र खटीमा की होनहार छात्रा प्रिया सागर ने प्रतिष्ठित CSIR-NET JRF जून 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 129वीं रैंक (AIR-129) प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र, महाविद्यालय और परिवार में हर्ष का माहौल है।

मझोला, खटीमा निवासी सुरेश पाल की सुपुत्री प्रिया सागर हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा की सत्र 2024–2026 की एमएससी रसायन विज्ञान की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन, शिक्षकों के सहयोग और निरंतर मेहनत को दिया।

प्रिया ने बताया कि उनकी रुचि शिक्षण एवं शोध के क्षेत्र में है। वे रसायन विज्ञान में पीएचडी पूरी करने के बाद विश्वविद्यालय स्तर पर अध्यापन एवं शोध के माध्यम से देश के युवाओं को शिक्षित करने की दिशा में कार्य करना चाहती हैं।

प्रिया सागर की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार कटियार, रसायन विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. गिरधर जोशी, डॉ. सरिता कालाकोटी, महाविद्यालय परिवार के समस्त प्राध्यापकों, परिजनों, मित्रों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *