डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में संपन्न हुई छात्रसंघ चुनाव नामांकन प्रक्रिया।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में गुरुवार को छात्रसंघ चुनाव 2026 की नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। निर्धारित समयानुसार प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विभिन्न पदों के लिए छात्र-छात्राओं ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
महाविद्यालय के निर्वाचन अधिकारी डॉ. साबिर हुसैन ने जानकारी दी कि अध्यक्ष पद के लिए 02, छात्रा उपाध्यक्ष पद के लिए 01, संयुक्त सचिव पद के लिए 01, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए 01 तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए 01 नामांकन दाखिल हुआ।
नामांकन समिति में डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. दीपा लोहनी, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. इंदिरा एवं सतीश कुमार ने नामांकन कार्य में अपनी भूमिका निभाई।
नामांकन प्रक्रिया प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनप्रीत सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। नामांकन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी, पुलिस प्रशासन, चुनाव समिति एवं प्रॉक्टोरियल बोर्ड की देखरेख में शांतिपूर्ण और अनुशासनबद्ध तरीके से संपन्न हुई।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल






