चौखुटिया में बसपा की चुनावी समीक्षा बैठक, संगठन मजबूती पर दिया ज़ोर।

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। आगामी 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अल्मोड़ा इकाई की एक समीक्षा बैठक चौखुटिया में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

बैठक के दौरान पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया और क्षेत्र के प्रत्येक बूथ एवं सेक्टर स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे क्षेत्र के हर घर तक पहुंचकर बसपा के विचारों और विकास के संकल्प को जन-जन तक साझा करें।

इस महत्वपूर्ण बैठक में जिलाध्यक्ष योगेश कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता शशि प्रकाश, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बहन रमा देवी, जिला महासचिव सुंदर लाल, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश, विधानसभा महासचिव कैलाश चंद्र, सोनी, दिनेश चंद्र, प्रकाश राम, रमेश चंद्र और भवन चंद्र समेत पार्टी के तमाम समर्पित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *