राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में मयंक कुमार विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर निर्विरोध निर्वाचित।

रामगढ़ (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में छात्रसंघ निर्वाचन प्रक्रिया के तहत स्नातक पंचम सेमेस्टर के छात्र मयंक कुमार विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। छात्रसंघ के अन्य सभी पद रिक्त रहे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विमला सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर एकमात्र नामांकन प्राप्त हुआ था। जाँच के बाद नामांकन वैध पाए जाने पर मयंक कुमार को विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद मयंक कुमार को प्राचार्य प्रो. नगेंद्र द्विवेदी ने विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद की शपथ दिलाई।

छात्रसंघ निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने में डॉ. हरीश चंद्र जोशी, डॉ. श्वेता बिश्नोई, डॉ. निर्मला रावत, डॉ. हरेश राम, कविंद्र प्रसाद, दीप्ती, कुंदन नाथ गोस्वामी, कमलेश डोभाल, गणेश सिंह बिष्ट एवं प्रेम भारती का विशेष सहयोग रहा।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *