नैनीताल पुलिस ने पर्यटक को सुरक्षित लौटाया खोया पर्स।

नैनीताल। नैनीताल पुलिस ने एक बार फिर तत्परता और मित्र पुलिस का परिचय देते हुए पर्यटकों के बीच पुलिस की सकारात्मक एवं मददगार छवि प्रस्तुत की है।

तल्लीताल क्षेत्र में स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति के आस-पास एक पर्यटक राहुल चौहान, निवासी गाजियाबाद का हरे मिक्स कलर का हैंडबैग/पर्स कहीं छूट गया था। पर्स में एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड और लगभग 4,000 रुपये नकद थे।

काफी खोजबीन करने के उपरांत पर्स नहीं मिलने पर पर्यटक सहायता के लिए पुलिस के पास पहुंचे। जैसे ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया, पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पर्स की खोजबीन शुरु कर दी।

पुलिस टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पर्स बरामद कर लिया। इसके बाद सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए उक्त पर्स सकुशल पर्यटक को सुपुर्द कर दिया गया।

अपना खोया हुआ कीमती सामान और नकदी वापस पाकर टूरिस्ट दंपती राहुल चौहान एवं उनकी पत्नी दुग्गेश बेहद खुश हुए। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक तल्लीताल हरपाल सिंह एवं उनकी टीम की कर्तव्यनिष्ठा और त्वरित सहायता के लिए तहे दिल से धन्यवाद व्यक्त किया।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *