डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में नशे के विरुद्ध चला हस्ताक्षर अभियान।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में एंटी ड्रग्स सेल समिति के तत्वावधान में नशे के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की गई।

एंटी ड्रग्स सेल समिति के प्रभारी डॉ. सुभाष चन्द्र आर्य ने कहा कि पहाड़ में नशा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। कुछ लोग अवैध नशे का कारोबार कर रहे हैं और हर गाँव नशे की गिरफ्त में आ चुका है। इसके लिए मानस 1933 (मादक पदार्थ निषिद्ध), भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में बिना अपनी पहचान बताए अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ गुमनाम शिकायती पत्र भेज सकते हैं।

उन्होंने कहा कि नशे को रोकने के लिए हर शिक्षित नौजवान को दृढ़ संकल्प होकर कार्य करना होगा। तभी नशे को रोकने में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन एंटी ड्रग्स सेल समिति के प्रभारी डॉ. सुभाष चंद्र आर्य ने किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी, छात्र संघ अध्यक्ष तानिया मठपाल सहित छात्र संघ के पदाधिकारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *