डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में आंतरिक शिकायत समिति की बैठक आयोजित।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में आंतरिक शिकायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्यों ने महाविद्यालय में कार्यस्थल पर सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण बनाए रखने को लेकर चर्चा की।
बैठक के दौरान बताया गया कि वर्तमान सत्र में महाविद्यालय में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है, जो संस्थान के लिए अत्यंत संतोष का विषय है। इसे संस्थान में सकारात्मक और सुरक्षित वातावरण का संकेत बताया गया।
बैठक में महाविद्यालय के कार्यस्थल संबंधी वातावरण को स्वस्थ बनाए रखने, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के मामलों की रोकथाम करने तथा छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं कर्मचारियों के बीच जागरुकता पैदा करने पर चर्चा की गई। इसके लिए समय-समय पर पॉश अधिनियम, पोक्सो अधिनियम, निःशुल्क विधिक सहायता एवं महिला और बाल संबंधी कानूनों जैसे गंभीर और महत्वपूर्ण विषयों पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
समिति के सदस्यों ने कहा कि महाविद्यालय में सभी के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण बनाए रखना संस्थान की प्राथमिकता है।
बैठक महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. शर्मिला सक्सेना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संयोजन आंतरिक शिकायत समिति द्वारा किया गया।
बैठक में आंतरिक शिकायत समिति के सदस्य डॉ. कौशल कुमार, हेमा पांडे, अधिकार मित्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा, डॉ. दीपा लोहनी, डॉ. साबिर हुसैन, डॉ. इंदिरा, डॉ. ईला बिष्ट, प्रदीप कुमार तथा दीपा नैनवाल (छात्रा सदस्य) आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल






