सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भतरौंजखान में स्मार्ट पैनल का उद्घाटन।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भतरौंजखान में स्मार्ट पैनल का उद्घाटन किया गया। स्मार्ट पैनल का उद्घाटन विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय, गोपाल पांडेय, जगदीश तिवारी, संतोष रावत, खीम सिंह बिष्ट, हौशियार तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य ने संयुक्त रुप से किया।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय ने समस्त विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि सभी शिक्षक इस स्मार्ट पैनल का प्रयोग अपने शिक्षण कौशल को और बेहतर बनाने के लिए करेंगे, जिससे विद्यालय के सभी भैया-बहिनों को इसका लाभ मिलेगा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने पृथ्वीकुलम के डायरेक्टर अभिषेक और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि टीम के माध्यम से विद्यालय को एक स्मार्ट पैनल, एक स्पीकर और एक वेब कैमरा उपलब्ध कराया गया है।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *