एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नशे के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई।

नैनीताल की एसओजी एवं कोतवाली काठगोदाम की संयुक्त टीम ने 1.85 करोड़ रुपये कीमत की 618 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार।

काठगोदाम (नैनीताल)। माननीय मुख्यमंत्री के मिशन “ड्रग फ्री देवभूमि” एवं “ऑपरेशन प्रहार” को सफल बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नशे के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एसओजी नैनीताल एवं कोतवाली काठगोदाम की संयुक्त टीम ने लगभग 1.85 करोड़ रुपये कीमत की 618 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों, एसओजी नैनीताल एवं एएनटीएफ को नशे की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान एवं प्रभारी एसओजी मोहन सिंह सौन के नेतृत्व में थाना काठगोदाम पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

दिनांक 04 जून 2026 को थाना काठगोदाम पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पश्चिमी खेड़ा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास निर्माणाधीन भवन के निकट से दो अभियुक्तों को कुल 618 ग्राम स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली काठगोदाम में एफआईआर संख्या 75/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त एवं बरामदगी:
1- गजब सिंह पुत्र गंगो सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी अटलबंद धऊ पासा, भरतपुर, राजस्थान — 311 ग्राम स्मैक
2- सीता राम पुत्र गंगो सिंह, उम्र 37 वर्ष, निवासी उपरोक्त — 307 ग्राम स्मैक

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से कुल 618 ग्राम स्मैक (डाईएसोटाइल मॉर्फिन), वाहन संख्या RJ05CC8027 (हुंडई ऑरा) तथा एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है।

पूछताछ में हुआ खुलासा:
पूछताछ में अभियुक्त सीता राम ने बताया कि गजब सिंह उसका सगा भाई है, जो भरतपुर, राजस्थान में आरओ प्लांट में कार्य करता है। सीता राम टैक्सी चालक है तथा उसकी ससुराल जाड़ापानी, मुक्तेश्वर में है। दोनों बीती रात अपने मामा की टैक्सी लेकर राजस्थान से हल्द्वानी पहुंचे थे। उनकी योजना काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर किसी व्यक्ति को स्मैक की खेप सौंपने के बाद मुक्तेश्वर स्थित ससुराल जाने की थी।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
अभियुक्त गजब सिंह के विरुद्ध थाना अटलबंद, भरतपुर (राजस्थान) में निम्न अभियोग पंजीकृत हैं —
1- एफआईआर संख्या 277/2020, धारा 19/54/54ए राजस्थान आबकारी अधिनियम
2- एफआईआर संख्या 342/2022, धारा 411/420/471/473 भादवि एवं धारा 19 राजस्थान आबकारी अधिनियम
3- एफआईआर संख्या 246/2023, धारा 19/54/54ए राजस्थान आबकारी अधिनियम
4- एफआईआर संख्या 208/2025, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट

अभियुक्त सीता राम के आपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

वर्ष 2026 में नशे के विरुद्ध कुल कार्रवाई:
1- चरस के 11 अभियोग पंजीकृत कर 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 11 किलो 59 ग्राम चरस बरामद की गई, जिसकी कीमत 12,11,800/- रुपये आंकी गई है।
2- डोडा के 2 अभियोग पंजीकृत कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 20 किलो 337 ग्राम डोडा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 1,01,685/- रुपये है।
3- स्मैक के 31 अभियोग पंजीकृत कर 35 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 2 किलो 181 ग्राम 906 मिलीग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 6,54,58,800/- रुपये है।
4- गांजा के 5 अभियोग पंजीकृत कर 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 48 किलो 606 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 12,15,150/- रुपये है।
5- नशे के इंजेक्शन के 12 अभियोग पंजीकृत कर 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 1,023 नशे के इंजेक्शन बरामद हुए, जिनकी कीमत 51,150/- रुपये है।

पुलिस टीम में:
1- जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली काठगोदाम
2- मोहन सिंह सौन, प्रभारी एसओजी नैनीताल
3- हेड कांस्टेबल कुन्दन कठायत, एसओजी
4- हेड कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला, एसओजी
5- कांस्टेबल टीका राम, कोतवाली काठगोदाम
6- कांस्टेबल अशोक रावत, एसओजी
7- कांस्टेबल भानु प्रताप, एसओजी
8- कांस्टेबल अनिल गिरी, एसओजी
9- कांस्टेबल अरविन्द बिष्ट, एसओजी शामिल रहे।

एसएसपी नैनीताल ने इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को 2,500/- रुपये के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *