सल्ट के खुमाड़ में नशेड़ी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी पति फरार; पुलिस तलाश में जुटी।
भिकियासैंण/सल्ट (अल्मोड़ा)। तहसील सल्ट अंतर्गत ग्राम खुमाड़ निवासी भूमिका उर्फ पूजा पत्नी दीपक खरकवाल की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतका का विवाह लगभग चार वर्ष पूर्व हुआ था।
पुलिस को प्राप्त सूचना के अनुसार, दिनांक 04 जून 2026 को सायं लगभग 4 बजे मृतका की हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है। घटना के बाद मृतका का पति दीपक खरकवाल फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर पंचायतनामा सहित अन्य आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। मामले की विस्तृत जाँच जारी है तथा विस्तृत रिपोर्ट बाद में प्रस्तुत की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और मामले के सभी पहलुओं की जाँच की जा रही है।



