ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार का इनामी गैंगस्टर “गन्नू” गिरफ्तार।
रुद्रपुर से दबोचे गए फरार आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज, एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर हुई कार्रवाई।
हल्द्वानी (नैनीताल)। पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों को इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है।
थाना बनभूलपुरा में पंजीकृत मु.अ.सं. 76/25 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम से संबंधित फरार एवं वांछित अभियुक्त ध्रुव शर्मा उर्फ गन्नू पुत्र हरीश कुमार शर्मा, निवासी हाल-बगवाड़ा, डायनिमिक गार्डन सिटी, रुद्रपुर, जनपद उधम सिंह नगर लंबे समय से फरार चल रहा था।
अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी तथा उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस टीम के अथक प्रयासों के बाद अभियुक्त को दिनाँक 19 मई 2026 को रुद्रपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार अभियुक्त:
ध्रुव शर्मा उर्फ गन्नू पुत्र हरीश कुमार शर्मा, निवासी हाल-बगवाड़ा, डायनिमिक गार्डन सिटी, रुद्रपुर, जनपद उधम सिंह नगर
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
1- FIR No. 176/24 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना बनभूलपुरा
2- FIR No. 383/24 धारा 303(2)/317(2)/3(5) बीएनएस, थाना रुद्रपुर
3- FIR No. 148/24 धारा 379/401 आईपीसी, थाना ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर
पुलिस टीम में:
● वरिष्ठ उपनिरीक्षक गगनदीप सिंह
● कांस्टेबल महबूब अली शामिल रहे।



