रामनगर पुलिस ने 10-10 हजार के दो ईनामी वाहन चोर दबोचे, चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर 70-80 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने की कार्रवाई।
रामनगर (नैनीताल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के सख्त निर्देशों पर रामनगर पुलिस को ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 10-10 हजार रुपये के दो ईनामी अभियुक्तों को चोरी किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित गिरफ्तार कर लिया है।
दिनांक 09 मई 2026 को वादी बृजमोहन पुत्र कृपाल सिंह निवासी भवानीपुर, रामनगर द्वारा अपने ट्रैक्टर मय ट्रॉली चोरी होने के संबंध में कोतवाली रामनगर में तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 143/26 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत की गई।
घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
जाँच के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के लगभग 70-80 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें घटना के बाद दो संदिग्ध चोरी किए गए ट्रैक्टर को ले जाते हुए दिखाई दिए। मैनुअल व टेक्निकल इंटेलिजेंस की मदद एवं गहन जाँच के बाद अभियुक्तों की पहचान अतीक व सद्दाम निवासी मुरादाबाद के रुप में हुई, जो पिरुमदारा स्थित स्टोन क्रेशर में चालक का कार्य करते हैं।
दिनांक 19 मई 2026 को पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान पीरुमदारा क्षेत्र से दोनों अभियुक्तों को चोरी किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त लगातार फरार चल रहे थे, जिसके चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा दोनों अभियुक्तों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1- अतीक पुत्र हफीज, निवासी फरीदनगर वार्ड नं. 7, थाना ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद
2- सद्दाम पुत्र लड्डन शाह, निवासी फरीदनगर वार्ड नं. 7, थाना ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद
एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को 2,000/- रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।
पुलिस टीम में:
● उ.नि. बीरेन्द्र बिष्ट
● कानि. संजय दोसाद
● कानि. विक्रम सिंह
● कानि. विनीत चौहान शामिल रहे।



