एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के सख्त निर्देश पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

महिला से चेन स्नैचिंग करने वाला शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार।

छीनी गई चेन, हाईस्पीड अपाचे बाइक और अवैध तमंचा बरामद।

हल्द्वानी (नैनीताल)। दिनांक 08 मई 2026 को चौकी क्षेत्र भोटियापड़ाव में एक महिला से बाइक सवार अज्ञात बदमाश द्वारा सोने की चेन छीनकर फरार होने की घटना सामने आई थी। घटना के सम्बन्ध में वादिनी नीता शाह निवासी तुलसी नगर पॉलीशीट काठगोदाम द्वारा दिनांक 18 मई 2026 को कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर मु. FIR नं.-166/26 धारा 304(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल को विशेष टीम गठित कर कार्यवाही के निर्देश दिए गए। आदेश के क्रम में क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी, तकनीकी साक्ष्य संकलन एवं घटनास्थल के आस-पास लगे CCTV कैमरों की गहन जाँच की गई। अथक प्रयासों के बाद अभियुक्त की पहचान आकाश कुमार गौतम के रुप में हुई।

दिनांक 19 मई 2026 को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वादिनी से छीनी गई सोने की चेन, घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर प्लेट की अपाचे RR 310 मोटरसाइकिल व अवैध 315 बोर तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। वहीं अवैध हथियार बरामद होने पर अभियुक्त के विरुद्ध अलग से मु. FIR नं.-169/26 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त:
आकाश कुमार गौतम पुत्र विशम्बर दयाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी खना गोटिया, सीबीगंज बरेली उत्तर प्रदेश

बरामदगी में:
● एक सोने की चेन (पीली धातु)
● अपाचे RR 310 मोटरसाइकिल (बिना नम्बर प्लेट)
● एक अवैध तमंचा 315 बोर
● एक जिन्दा कारतूस 315 बोर

अभियुक्त निकला शातिर हिस्ट्रीशीटर:
गिरफ्तार अभियुक्त सीबीगंज बरेली थाने का हिस्ट्रीशीटर है तथा उसके विरुद्ध लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी एवं अन्य गंभीर धाराओं में 10 अभियोग पंजीकृत हैं।

अभियुक्त की अपराधी गतिविधियों के चलते 02 बार गुजरात पुलिस एवं रुद्रपुर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में इसके पैर में गोली भी लग चुकी है।

पंजीकृत अभियोग:
1- FIR No.-147/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना प्रेमनगर बरेली
2- FIR No.-330/22 धारा 392/411/414 भादवि, थाना मीरगंज बरेली
3- FIR No.-340/22 धारा 392/411 भादवि, थाना प्रेमनगर बरेली
4- FIR No.-894/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना बारादरी बरेली
5- FIR No.-30/23 धारा 420/147/148/323/420/427/452/504/506 भादवि, थाना नवाबगंज बरेली
6- FIR No.-128/23 धारा 392/411/413/420 भादवि, थाना हाफिजगंज बरेली
7- FIR No.-374/23 धारा 363/376(2)(N)/376(3) भादवि, थाना सीबीगंज बरेली
8- FIR No.-560/24 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना रुद्रपुर
9- FIR No.-166/26 धारा 304(2) बीएनएस, थाना हल्द्वानी
10- FIR No.-169/26 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम, थाना हल्द्वानी

पुलिस टीम में:
● प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता
● व.उ.नि. भूपेन्द्र मेहता
● उ.नि. आरती
● कानि. दिनेश नगरकोटी
● कानि. धीरेन्द्र सिंह अधिकारी
● हे.कानि. इसरार नवी, सीसीटीवी
● हे.कानि. त्रिलोक सिंह, एसओजी
● कानि. कुन्दन कठायत, एसओजी
● कानि. अशोक रावत, एसओजी
● कानि. भानू ओली, एसओजी
● कानि. अनिल गिरी, एसओजी
● कानि. अरविन्द, एसओजी शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *