बकरीद पर प्रशासन और पुलिस का हाई अलर्ट मोड ऑन।
डीएम नैनीताल और एसएसपी नैनीताल तड़के सुबह से खुद फील्ड में उतरे, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
हल्द्वानी (नैनीताल)। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल एवं एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. तड़के सुबह से ही स्वयं फील्ड में उतरकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
अधिकारियों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण, पेट्रोलिंग और सुरक्षा व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है। वहीं पुलिस फोर्स को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखते हुए मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रमुख बिंदु:
■ डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल व एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने खुद मोर्चा संभाला।
■ संवेदनशील क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
■ पुलिस बल को मुस्तैदी और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के सख्त निर्देश दिए गए।
■ ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
■ अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए।
■ जनता और नमाजियों के साथ शालीन एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने को कहा गया।
■ संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग और रुट मार्च बढ़ा दिया गया है।
■ एसपी नैनीताल, एसपी हल्द्वानी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार फील्ड में मौजूद हैं।
■ प्रशासन और पुलिस का पूरा फोकस बकरीद को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने पर है।



