वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह के तहत कनौड़ी में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित।

स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। वन्यजीव सप्ताह 2026 के अंतर्गत जौरासी वन क्षेत्र के कनौड़ी अनुभाग द्वारा जीपीएस चनोली में वन्यजीव संरक्षण व संवर्धन विषय पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मानव–वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम, प्राकृतिक आवासों के संरक्षण, वनाग्नि की रोकथाम, अवैध कटान पर नियंत्रण तथा वन्यजीव संरक्षण में जन-सहभागिता का संदेश देने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनमें वन्यजीवों की सुरक्षा का संदेश दिया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में वन दरोगा विजय, वन रक्षक पूरन नेगी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक हितेश रावत, शिक्षिका उमा देवी सहित विद्यालय के शिक्षकगण व छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *