भतरौंजखान पुलिस ने 96 पव्वे अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। जनपद में अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भतरौंजखान पुलिस ने एक व्यक्ति को 96 पव्वे अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को भी सीज कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार को भतरौंजखान-उगलिया मार्ग पर परिजात होटल के नीचे स्थित मोड़ पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से दो पेटियों में शराब बरामद हुई।

बरामद शराब में मैकडॉवेल्स नंबर-1 के 48 पव्वे और जूली मसालेदार देशी शराब के 48 टेट्रा पैक शामिल थे। इस तरह पुलिस ने कुल 96 पव्वे अवैध शराब बरामद की।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान चंद्रशेखर पुत्र दामोदर, निवासी डढूली, थाना भतरौंजखान के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है। शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को भी सीज कर दिया गया है।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *