ऑपरेशन प्रहार: भतरौंजखान पुलिस ने फरार वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को भतरौंजखान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में संबंधित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन तथा सीओ रानीखेत बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट (फौजदारी वाद संख्या-145/2024, धारा 144(3) BNSS) से संबंधित वारंटी अभियुक्त गिरीश सिंह राणा निवासी पनुवाद्योखन, थाना भतरौंजखान, जनपद अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था।

उक्त वारंटी अभियुक्त को आज सोमवार को पनुवाद्योखन क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस टीम में –
● अपर उपनिरीक्षक करतार सिंह
● हेड कांस्टेबल आनंद बल्लभ
● हेड कांस्टेबल श्रवण सैनी शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *