ऑपरेशन प्रहार के तहत कालाढूंगी पुलिस की बड़ी सफलता।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का अपराधियों पर कड़ा शिकंजा, हत्या के मामले में फरार ₹25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार।
हल्द्वानी (नैनीताल)। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के सख्त निर्देशों पर फरार चल रहे इनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कालाढूंगी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
इसी क्रम में एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना कालाढूंगी में पंजीकृत FIR संख्या-37/2026, धारा 103(1) BNS से संबंधित ₹25,000/ के इनामी फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त द्वारा वादिनी के पति वैभव कुमार के साथ मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाई गई थी। उपचार के दौरान सर गंगाराम अस्पताल, दिल्ली में उनकी मृत्यु हो गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल द्वारा अभियुक्त पर ₹25,000/- का इनाम घोषित किया गया था।
लगातार सघन तलाश और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने अभियुक्त को देवलचौड़ रोड, रामजी विहार गेट नंबर-4 के सामने, हल्द्वानी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
मुकुल जैन पुत्र रमेश चन्द्र जैन, निवासी गंगोत्री विहार, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली
पुलिस टीम में:
● व.उ.नि. पंकज जोशी
● का. अखिलेश तिवारी
● का. तेजपाल शामिल रहे।
जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा “ऑपरेशन प्रहार” अभियान आगे भी प्रभावी रुप से जारी रहेगा।



