नैनीताल पुलिस का “ऑपरेशन लगाम” जारी, बेलगाम वाहन चालकों पर कसा शिकंजा।
रैश ड्राइविंग, ड्रंक एंड ड्राइव और हूटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
07 नशेड़ी चालक गिरफ्तार, 75 वाहन सीज, 24 DL निरस्तीकरण की कार्रवाई।
नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा अराजक वाहन चालकों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से “ऑपरेशन लगाम” के अंतर्गत जनपद में वृहद चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों, यातायात पुलिस एवं सीपीयू टीमों द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत रैश ड्राइविंग, ओवरस्पीड, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना अथवा दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
दिनांक 17 मई 2026 से 21 मई 2026 तक की कार्रवाई —
रैश ड्राइविंग के विरुद्ध कार्रवाई:
● वाहन सीज – 38
● DL निलंबन – 07
● संयोजन शुल्क – ₹1,05,500/-
ओवरस्पीड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई:
● वाहन सीज – 05
● संयोजन शुल्क – ₹6,000/-
रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई:
● वाहन सीज – 03
● DL निलंबन – 02
● संयोजन शुल्क – ₹30,500/-
ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध कार्रवाई:
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 07 चालक गिरफ्तार
अन्य कार्रवाई:
● गलत/दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाले वाहनों के चालान – 57
● बिना नंबर प्लेट संचालित वाहनों के चालान – 67
● अवैध रुप से हूटर लगाने वालों पर कार्रवाई – 01
इसके अतिरिक्त अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 1704 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 75 वाहन सीज किए गए, 24 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई तथा ₹4,19,000/- का संयोजन शुल्क जमा करवाया गया।
पुलिस की अपील:
नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।



