राजकीय इंटर कॉलेज मालीखेत में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर।

स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड स्याल्दे के न्याय पंचायत चिंतोली स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मालीखेत में सेवा, समर्पण एवं सुशासन दिवस के अवसर पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सल्ट विधायक महेश जीना एवं अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा ने संयुक्त रुप से किया। शिविर में शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, बाल विकास, कृषि, पंचायती राज, राजस्व, उद्यान, जल निगम सहित लगभग 45 विभागों के 125 अधिकारी उपस्थित रहे।

शिविर में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित लगभग 87 शिकायती पत्रों पर सुनवाई एवं निस्तारण को लेकर चर्चा की गई। अनेक ग्राम सभाओं से ग्रामीण अपनी समस्याओं के समाधान की अपेक्षा लेकर शिविर में पहुंचे। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, वन्यजीवों से सुरक्षा तथा जल जीवन मिशन से जुड़े मुद्दे प्रमुख रुप से छाए रहे।

ग्रामीणों ने विशेष रुप से स्याल्दे तहसील में नियमित तहसीलदार की नियुक्ति की मांग उठाई, ताकि तहसील संबंधी कार्यों में आमजन को बेहतर सुविधा मिल सके।

कार्यक्रम का संचालन सहायक खंड विकास अधिकारी हिम्मत गिरी गोस्वामी ने किया।

इस अवसर पर डीडीओ के.एन. तिवारी, एसडीएम सल्ट रिंकू बिष्ट, तहसीलदार आविद अली, खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र जोशी, ग्राम पंचायत अधिकारी गजेन्द्र चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नेगी, ब्लॉक प्रमुख मथुरा दत्त डुगरियाल, बाला दत्त शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *