सल्ट पुलिस का यातायात नियमों पर सख्त एक्शन, अवैध काली फिल्म हटाकर किया चालान।

सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई, नियमों का पालन करने की दी हिदायत।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सल्ट पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध रुप से लगी काली फिल्म हटाकर वाहन चालक का चालान किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थानाध्यक्ष सल्ट के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान एक कार में अवैध रुप से काली फिल्म लगी पाई गई, जो मोटर वाहन नियमों का उल्लंघन था। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन से मौके पर ही काली फिल्म हटवाई तथा संबंधित वाहन चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की।

अभियान के दौरान वाहन चालक को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करते हुए वाहन में अवैध मॉडिफिकेशन, काली फिल्म एवं अन्य नियम-विरुद्ध बदलाव न करने की हिदायत दी गई।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *