चौखुटिया पुलिस ने लौटाया ₹1.23 लाख की नकदी से भरा गुमशुदा पर्स।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। चौखुटिया में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ₹1 लाख 23 हजार की नकदी से भरा गुम हुआ पर्स बरामद कर उसके मालिक को सुरक्षित वापस सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार, 07 नवंबर 2026 को जोगा सिंह निवासी तिमिलखाल, स्याल्दे मल्ला के मानसी ने चौखुटिया पुलिस को सूचना दी कि रोडवेज के पास उनका पर्स खो गया है, जिसमें ₹1.23 लाख की नकदी रखी हुई थी। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आस-पास के क्षेत्रों में तलाश और पूछताछ शुरु की। पुलिस के प्रयासों से पर्स बरामद कर जोगा सिंह को वापस सौंप दिया गया।
अपनी नकदी सहित पर्स वापस मिलने पर जोगा सिंह ने चौखुटिया पुलिस का आभार जताते हुए पुलिस की कार्यशैली की खूब सराहना की।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल











