कुमाउनी भाषा और लोक संस्कृति संरक्षण को लेकर आयोजित हुई विविध प्रतियोगिताएं।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड भिकियासैंण अंतर्गत संकुल केंद्र बासोट में कुमाउनी मासिक पत्रिका आदलि कुशलि के तत्वावधान में कुमाउनी भाषा, लोक संस्कृति एवं मातृभाषा संरक्षण के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्थानीय कार्यशाला संयोजक एवं कुमाउनी भाषा के कवि कृपाल सिंह शीला के सहयोग से किया गया।
प्रतियोगिताओं में लगभग 25 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में चित्रा (कक्षा 10), जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत ने प्रथम, पीयूष (कक्षा 10), राजकीय इंटर कॉलेज बासोट ने द्वितीय तथा आरुष कड़ाकोटी (कक्षा 4), राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ऐपण प्रतियोगिता में सोम्या ने प्रथम, चित्रा ने द्वितीय तथा भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कुमाउनी लोककथा वाचन प्रतियोगिता में सोम्या रावत (कक्षा 6), आर.सी.एम. पब्लिक स्कूल बासोट प्रथम, चित्रा द्वितीय तथा आरुष कड़ाकोटी तृतीय रहे। वहीं कुमाउनी कविता वाचन प्रतियोगिता में हर्षित कड़ाकोटी (कक्षा 5), राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट प्रथम, दीपिका द्वितीय तथा मनीषा तृतीय स्थान पर रहीं।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में सोम्या ने प्रथम, चित्रा ने द्वितीय तथा दीपिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी बच्चों ने आकर्षक रंगोलियां और उत्कृष्ट साहित्यिक प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर कार्यशाला संयोजक कृपाल सिंह शीला ने आदलि कुशलि की संपादक डॉ. सरस्वती कोहली एवं प्रसार व्यवस्थापक होशियार सिंह ज्याला का बच्चों को मंच प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। इसके उपरांत विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए।
कार्यशाला में आदि कुमार, मानस, आदित्य, अंकिता, काव्या, गौरव, जानकी, गीता कुमारी, आर्यन, विजय, प्रतिमा एवं लाव्या सहित अन्य बच्चों की सक्रिय सहभागिता रही।



