साप्ताहिक परेड में दिखा अनुशासन और फिटनेस का जज्बा, एसएसपी अल्मोड़ा ने जवानों संग दौड़ लगाकर बढ़ाया उत्साह।
अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के द्वारा पुलिस बल में अनुशासन, एकरुपता तथा शारीरिक एवं मानसिक दक्षता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन अल्मोड़ा के परेड ग्राउंड में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत उन्होंने स्वयं पुलिस बल के साथ दौड़ लगाकर जवानों को बेहतर फिटनेस के लिए प्रेरित किया। परेड के दौरान दौड़, तेज चाल, मंच से सलामी, ड्रिल, स्क्वाड ड्रिल एवं शस्त्राभ्यास सहित विभिन्न अभ्यास कराए गए।
परेड में उपस्थित जवानों को शस्त्रों की बारीकियों की जानकारी देते हुए बेहतर संचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस दौरान शस्त्रों को खोलना-जोड़ना, उनके सुरक्षित उपयोग (वेपन हैंडलिंग) तथा संबंधित तकनीकी जानकारियों को विस्तार से समझाया गया।
परेड के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह, सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, सीएफओ नरेन्द्र सिंह कुंवर, रमेश चंद्र प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, समस्त प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष, फायर स्टेशन अल्मोड़ा एवं रानीखेत के अधिकारी तथा पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।



