पौराणिक शिव मंदिर में वृद्ध केदार मंदिर समिति के शान्तिपूर्ण तरीके से चुनाव हुए सम्पन्न।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड स्याल्दे के अंतर्गत सुप्रसिद्ध पौराणिक शिव मंदिर में वृद्ध केदार मंदिर कमेटी के चुनाव शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए है। यहां ताम्र पत्र के अनुसार चुनाव प्रक्रिया शुरु की गई, जिसमें सरपंच पद पर मनराल लोगो में ही सरपंच पद को चुना जाता है, जिसमें 02 लोगों ने दावेदारी की।

पहले दावेदार शरण सिंह मनराल को 09 मत मिले, जबकि पहले से कार्यवाहक सरपंच पद पर कार्य कर रहे रघुवर सिंह मनराल ने 31 मत प्राप्त किए।

इस प्रकार संरक्षक राजेन्द्र सिंह बिष्ट, राजे सिंह, सरपंच पद पर रघुबर सिंह मनराल, महासचिव तारादत्त शर्मा, कोषाध्यक्ष, अनूप सिंह मेहता सचिव चुने गए।

वहीं पूरन चन्द्र डुगरियाल सदस्य, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, रघुवर दत्त, सुन्दर सिंह, भुवन सिह, भुपेन्द्र सिंह, सुन्दर सिंह, पूरन सिंह सदस्य चुने गए।

चुनाव सम्पन्न कराने में राजस्व उप निरीक्षक नितिन र्जिवान, दीपक तड़ियाल, पंकज बिष्ट आदि रहे।
इस मौके पर मंदिर समिति के लगभग एक सौ से ज्यादा लोग चुनाव प्रकिया में शामिल रहे।

अन्त में सभी मंदिर समिति के सदस्यों व क्षेत्रीय जनता ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

वहीं मंदिर समिति के महासचिव तारा दत्त शर्मा ने सभी सदस्यों व चुनाव प्रक्रिया में शामिल लोगों को शान्तिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए दिल से आभार व्यक्त किया है।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *