डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में लोकनृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
भिकियासैंण। डॉक्टर प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शर्मिला सक्सेना के दिशा-निर्देशन में सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. दयाकृष्ण की अध्यक्षता में सांस्कृतिक समिति की सदस्य डॉ. दीपा लोहनी द्वारा आयोजित की गई। कार्यक्रम में छात्राओं ने लोकनृत्य की सुंदर प्रस्तुति देकर नृत्य के माध्यम से लोक संस्कृति को प्रस्तुत किया। एकल नृत्य में अपनी उम्दा प्रस्तुति के लिए सोनिया आर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमशः तनु अधिकारी व बबीता रही।
इस अवसर पर झोड़ा गायन का आयोजन भी किया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. दयाकृष्ण ने छात्राओं के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। संचालन डॉ. दीपा लोहनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. विश्वनाथ पांडे, डॉ. कौशल अग्रवाल, डॉ. इला बिष्ट, डॉ.साबिर हुसैन, डॉ. सुभाष चंद्र, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. परितोष उप्रेती सहित शिक्षणेत्तर कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



