अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी में आयोजित हुआ योग शिविर।

हल्द्वानी (नैनीताल)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर, किशनपुर, गौलापार में प्रभारी प्राचार्य प्रो. कैलाश कलौनी के दिशा-निर्देशन में एनएसएस प्रभारी डॉ. किरन जोशी द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. भारती बहुगुणा एवं डॉ. रीमा आर्या द्वारा किया गया।

डॉ. भारती बहुगुणा ने योग दिवस के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भूतपूर्व माध्यमिक शिक्षा के प्राचार्य नवीन चन्द्र पंत एवं ब्रज मोहन जोशी ने भी विषय से संबंधित अपने विचार व्यक्त किए तथा योग के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

योग विभाग की अध्यापिका चन्द्रकला ने शिविर में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के योगासन करवाए तथा उनके लाभों एवं महत्व की विस्तृत जानकारी प्रदान की। वहीं महाविद्यालय की छात्राओं ललिता, सुषमा, लक्ष्मी, मंजू, ज्योति एवं अन्य विद्यार्थियों ने भी विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन करते हुए उनके बारे में जानकारी साझा की।

दिल्ली पब्लिक स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा वृतिका जोशी एवं एच.डी. फाउंडेशन की कक्षा 4 की छात्रा भुविका जोशी ने चक्रासन, मयूरासन, नटराजासन एवं सर्वांगासन जैसे विभिन्न योगासनों का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. किरन जोशी एवं योग विभाग की अध्यापिका डॉ. चन्द्रकला द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया तथा अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. प्रकाश मठपाल, डॉ. आशीष अंशू, डॉ. पूजा ध्यानी, डॉ. दीपक दयाल, डॉ. भारती, डॉ. सुरेश चन्द्र जोशी, डॉ. भुवन मठपाल, डॉ. कंचन जोशी सहित समस्त प्राध्यापकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *