नगर पंचायत भिकियासैंण सहित सभी मंदिरों में किया गया जलाभिषेक।

भिकियासैंण। नगर पंचायत भिकियासैंण सहित आस-पास के सभी क्षेत्रों में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। शुबह से पौराणिक नीलेश्वर महादेव मंदिर सबोली में लोगों ने जलाभिषेक किया। इस दौरान नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक बिष्ट ने सभी नगर वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। वहीं इधर प्राचीन रुद्रेश्वर महादेव मंदिर सनड़ा, त्रिलोकेश्वर महादेव रतनाबाजार, प्राचीन महादेव मंदिर उगलिया आदि मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सुख-समॄद्धि हेतु कामना की गई।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *