कोतवाली रानीखेत व एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई।

2.35 लाख रुपये की 7.86 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार।

रानीखेत (अल्मोड़ा)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन को साकार करने के उद्देश्य से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध स्मैक, गांजा, चरस एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन तथा सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत भुवन चन्द्र जोशी एवं प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में कोतवाली रानीखेत पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा जनाड़ु मोड़ से आगे लगभग 100 मीटर द्वारसों रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान एक युवक रविन्द्र बिष्ट के कब्जे से 7.86 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध कोतवाली रानीखेत में FIR No. 17/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है।

गिरफ्तार अभियुक्त:
रविन्द्र बिष्ट पुत्र नारायण सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम स्यूना, ज्योली, जनपद अल्मोड़ा

आपराधिक इतिहास:
अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी FIR No. 19/25, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत कोतवाली अल्मोड़ा में मुकदमा पंजीकृत है।

बरामदगी में:
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 7.86 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,35,800/- बताई गई है।

पुलिस टीम में:
● अपर उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र, कोतवाली रानीखेत
● हेड कांस्टेबल मनोज तिवारी, कोतवाली रानीखेत
● कांस्टेबल राकेश खेतवाल, एसओजी अल्मोड़ा
● कांस्टेबल चन्दन नेगी, एसओजी अल्मोड़ा
● कांस्टेबल राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *