नव दुर्गा कालिका धाम बासोट में श्रीमद देवी भागवत कथा में पहुंचे पूर्व विधायक करन माहरा।

पूर्व विधायक निधि से निर्मित टिन शेड व मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का किया उद्घाटन।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। रानीखेत के पूर्व विधायक एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष करन माहरा बासोट स्थित नव दुर्गा कालिका धाम में आयोजित श्रीमद देवी भागवत कथा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मंदिर समिति एवं ग्रामवासियों के विशेष आग्रह पर उन्होंने अपने विधायक कार्यकाल के दौरान विधायक निधि से 06 लाख रुपये की लागत से निर्मित टिन शेड एवं मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया।

मंदिर परिसर पहुंचने पर मंदिर समिति एवं क्षेत्रीय लोगों ने करन माहरा का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह भंडारी ने बताया कि करन माहरा की दूरदर्शी सोच के कारण ही मंदिर को यह टिन शेड प्राप्त हो सका। उन्होंने कहा कि जब यह टिन शेड स्वीकृत हुआ था, उस समय वे मंदिर समिति के अध्यक्ष होने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के भिकियासैंण मंडल अध्यक्ष भी थे। इसके बावजूद करन माहरा ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विधायक निधि से 06 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई, जो उनकी दूरगामी सोच और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मोहनरी नीमा कड़ाकोटी, क्षेत्र पंचायत सदस्य बासोट नरेंद्र नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गुजरगढ़ी सुरेश असवाल, ग्राम प्रधान बासोट शिवानी भंडारी, ग्राम प्रधान बाजन दीपा घुघत्याल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हरपाल नेगी, महिपाल कड़ाकोटी सहित अनेक गणमान्य लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *