मुख्यमंत्री उत्तराखंड के विजन के अनुरुप धर्मांतरण पर सख्त कार्रवाई, नैनीताल पुलिस का जीरो टॉलरेंस।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा संदेश—धर्मांतरण नहीं होगा बर्दाश्त, होगी सख्त कार्रवाई।
नाबालिग से छेड़छाड़, AI से अश्लील वीडियो की धमकी और धर्म परिवर्तन का दबाव—एक आरोपी गिरफ्तार।
लालकुआं (नैनीताल)। लालकुआं क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के गंभीर मामले में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम के माध्यम से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
यह कार्रवाई उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मांतरण पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एसएसपी नैनीताल द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए की गई है, जिसके अंतर्गत ऐसे अपराधों पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है।
दिनांक 29 अप्रैल 2026 को पीड़िता द्वारा कोतवाली लालकुआं में तहरीर दी गई कि लगभग दो माह पूर्व इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी (लड़की की फोटो लगी हुई) के माध्यम से संपर्क किया गया। आरोपी द्वारा बातचीत के दौरान निजी जानकारी प्राप्त कर मोबाइल नंबर हासिल किया गया और बाद में फोन पर संपर्क बढ़ाया गया।
अभियुक्त ने पीड़िता के साथ जबरन छेड़छाड़ की, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया तथा विरोध करने पर AI तकनीक के माध्यम से अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। घटना के समय पीड़िता नाबालिग थी।
प्रकरण संज्ञान में आते ही उसकी गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा जनपद में धर्मांतरण पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल एफआईआर पंजीकृत कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
निर्देशानुसार कोतवाली लालकुआं में तत्काल मु.अ.सं. 69/26, धारा 78/79 बीएनएस एवं 7/8 पोक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 3(1)/5(1) उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता संशोधन अधिनियम-2022 की भी बढ़ोतरी की गई।
आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी लालकुआं/हल्द्वानी अमित सैनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में टीम गठित कर अभियुक्त की तलाश हेतु संभावित स्थानों पर दबिश दी गई।
सर्विलांस एवं अन्य माध्यमों से तलाश के फलस्वरुप दिनांक 01 मई 2026 को अभियुक्त को लालकुआं क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
इब्राहिम पुत्र नजीर अहमद, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम सरकरा, थाना बाजपुर, जनपद उधम सिंह नगर
पुलिस टीम में:
● उ.नि. वंदना चौहान
● उ.नि. जोगेंद्र यादव
● का. दिलीप कुमार
● का. कमल बिष्ट
● का. अशोक कंबोज
● का. जितेंद्र बिष्ट शामिल रहे।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का स्पष्ट संदेश:
जनपद नैनीताल में धर्मांतरण से जुड़े किसी भी अपराध पर पूर्णतः जीरो टॉलरेंस नीति लागू है। ऐसे कृत्य किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। दोषियों के खिलाफ तत्काल, कठोर और निर्णायक कार्रवाई कर उन्हें सीधे जेल भेजा जाएगा।



