राजकीय इंटर कॉलेज झीपा में सल्ट पुलिस का जागरुकता अभियान, छात्रों को साइबर अपराध व नशे के दुष्प्रभावों से किया अवगत।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। राजकीय इंटर कॉलेज झीपा में सल्ट पुलिस ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध व नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के द्वारा जनपद के कोतवाली एवं थाना प्रभारियों को स्कूलों, कॉलेजों, नगर, कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों सहित विभिन्न संस्थानों में महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं सामाजिक जागरुकता को बढ़ावा देने हेतु लगातार जनजागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज झीपा, सल्ट में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टाफ को जागरुकता पंपलेट आदि वितरित कर समाज में बढ़ते नशे के प्रचलन एवं साइबर अपराधों के खतरों के प्रति जागरुक किया गया।

पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा बताया गया कि नशा न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह व्यक्ति के भविष्य को भी प्रभावित करता है।

साथ ही साइबर अपराधों जैसे डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया दुरुपयोग आदि से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी प्रकार की गोपनीय सूचना देने हेतु मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर संपर्क किया जा सकता है।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *