राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नैनीताल आगमन पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया स्वागत।
हल्द्वानी (नैनीताल)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय जनपद नैनीताल प्रवास पर आज सायं आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी पहुँचीं।
राष्ट्रपति के स्वागत के लिए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, एडीजी कानून एवं व्यवस्था वी. मुरुगेशन, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सौहार्दपूर्वक स्वागत एवं अभिवादन किया।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिले में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात, सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल के सभी इंतज़ाम सुनिश्चित किए गए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कुमाऊँ की पुण्य भूमि पर आगमन सम्पूर्ण उत्तराखंड के लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण है।
हल्द्वानी आगमन उपरांत राष्ट्रपति ने राजभवन, नैनीताल की स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में प्रतिभाग करने हेतु नैनीताल के लिए प्रस्थान किया।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

















