देघाट में श्री आदर्श रामलीला का शुभारंभ, कलाकारों ने किया शानदार मंचन।

स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर श्री आदर्श रामलीला समिति देघाट द्वारा रामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया। आर्य इंटरमीडिएट कॉलेज देघाट के खेल प्रांगण में आयोजित रामलीला का उद्घाटन ग्राम प्रधान भरसोली मीनाक्षी देवी बंगारी ने अपने कर-कमलों से किया।

रामलीला मंचन के दौरान सूत्रधार की भूमिका पूरन रजवार, नटी की भूमिका नरेंद्र कुमार, रावण की भूमिका गोपाल दत्त ढौंडियाल, कुंभकरण की भूमिका महेश चंद्र ढौंडियाल तथा विभीषण और दशरथ की भूमिका गोविंद सिंह बंगारी ने निभाई। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से रामलीला का सुंदर मंचन किया।

समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह बंगारी ने क्षेत्रवासियों से रामलीला मंचन देखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

रामलीला के आयोजन में समिति के संरक्षक गोविंद सिंह बंगारी, व्यवस्थापक वीरेंद्र रावत, उपाध्यक्ष भवान गिरी, सचिव पूरन सिंह रजवार, निर्देशक प्रकाश चंद्र, सह-सचिव वीरेंद्र सिंह, सह-व्यवस्थापक संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष नारायण सिंह बंगारी तथा सह-निर्देशक नरेंद्र सिंह आदि ने सहयोग किया।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *