राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर में ‘विकसित भारत @2047’ विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित।

हल्द्वानी (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर, गौलापार में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सहयोग से ‘विकसित भारत @2047’ विषय पर विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरुकता, रचनात्मकता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना था।

कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण, चित्रकला, निबंध लेखन, खेलकूद एवं रंगोली सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने तथा वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका के प्रति जागरुक करने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में पान सिंह मेवाड़ी, भाजपा मंडल अध्यक्ष, गौलापार तथा राजेंद्र सिंह बिष्ट, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, गौलापार उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना की और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक डॉ. भुवन मठपाल ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत करते हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा विकसित भारत की संकल्पना और राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका को रेखांकित किया।

प्राध्यापक डॉ. आशीष अंशु ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा, नवाचार एवं सामाजिक सहभागिता के माध्यम से देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। महाविद्यालय के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समापन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोलियों का अतिथियों ने निरीक्षण किया तथा उनकी रचनात्मकता की सराहना करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कैलाश चंद्र कलौनी ने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, नवाचार एवं सामाजिक सहभागिता के माध्यम से देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बुशरा मतीन के नेतृत्व में किया गया। आयोजन में NSS टीम के सदस्यों डॉ. भुवन मठपाल एवं डॉ. किरन जोशी का विशेष सहयोग रहा। इसके अतिरिक्त डॉ. आशीष अंशु, डॉ. कंचन जोशी, डॉ. भारती बहुगुणा, डॉ. महिराज मेहरा, डॉ. रीमा आर्या तथा अन्य प्राध्यापकों ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

इस कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि विकसित भारत का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सामूहिक प्रयासों से संभव है।

अंत में NSS की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बुशरा मतीन ने सभी अतिथियों, प्राचार्य महोदय, प्राध्यापकगण, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में योगदान देने के संदेश के साथ हुआ।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *