राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित।
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में प्राचार्य महोदय के निर्देशन में इतिहास विभाग की ओर से सत्र 2026-27 हेतु विभागीय परिषद का गठन किया गया। इस अवसर पर विभाग में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान में वृद्धि करना, उनकी बौद्धिक क्षमता का विकास करना तथा शैक्षणिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ाना रहा।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया तथा उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों से संबंधित ज्ञान अर्जित करने, अपनी तार्किक क्षमता विकसित करने तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर सत्र 2026-27 के लिए इतिहास विभाग की विभागीय परिषद का गठन भी किया गया। परिषद में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपसचिव एवं सचिव पदों के लिए विद्यार्थियों का चयन किया गया। साथ ही कक्षा प्रतिनिधियों का भी चयन किया गया, जिससे विभागीय गतिविधियों के सुचारु संचालन एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद्र टम्टा के मार्गदर्शन में डॉ. आशुतोष विक्रम तथा डॉ. अर्चना जोशी ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में ज्ञानार्जन, नेतृत्व क्षमता तथा सामूहिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित किया।
इस प्रकार सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं विभागीय परिषद गठन का कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल






