हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कॉलेज खटीमा में भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
खटीमा (उधम सिंह नगर)। हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कॉलेज खटीमा में विभागीय परिषद कार्यक्रमों के अंतर्गत इतिहास विभाग द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण पांडे एवं प्रोफेसर डॉ. नीलम द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता का विषय “भारतीय समाज एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर” तथा “महिलाओं के कानूनी अधिकारों में डॉ. भीमराव अंबेडकर का योगदान” रखा गया, जिसमें कई विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में बीए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा प्रतिभा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बीए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा निकिता ने द्वितीय स्थान एवं बीए षष्ठम सेमेस्टर की छात्रा उमरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. अविनाश मिश्रा (प्रोफेसर, राजनीति विभाग) एवं डॉ. पिंकी भट्ट (प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग) उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल










