एसएसपी नैनीताल ने 56.25 लाख रुपये से अधिक कीमत के 256 मोबाइल फोन बरामद कर लौटाई लोगों की मुस्कान।
नैनीताल। माह अप्रैल से 24 जून 2026 तक नैनीताल पुलिस मोबाइल ऐप तथा CEIR पोर्टल के माध्यम से विभिन्न ब्रांड के मोबाइल फोन गुम होने की सूचनाएं प्राप्त हुई। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जनपद स्तर पर गठित मोबाइल ऐप सेल को गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के लिए कड़े निर्देश दिए।
एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में, उपनिरीक्षक प्रभारी मोबाइल ऐप (साइबर सेल) मीनू गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर कार्रवाई शुरु की। जाँच के दौरान माह अप्रैल से 24 जून 2026 तक गुम हुए मोबाइल फोन CEIR पोर्टल के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर प्रचलन में पाए गए।
पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से विभिन्न ब्रांड के 256 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 56 लाख 25 हजार रुपये आंकी गई है। सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए।
अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर सभी शिकायतकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए एसएसपी नैनीताल एवं नैनीताल पुलिस का आभार जताया।
बरामद मोबाइल फोन का विवरण:
● iPhone – 04
● Samsung – 35
● Oppo – 59
● OnePlus – 10
● Realme – 26
● Vivo – 50
● Motorola – 10
● Infinix – 10
● Redmi – 19
● Poco – 14
● Lava – 05
● iQOO – 03
● Tecno – 06
● itel – 05
कुल बरामद मोबाइल फोन : 256
अनुमानित कुल मूल्य : ₹56,25,000/-
पुलिस टीम में:
● उपनिरीक्षक मीनू गौतम
● कांस्टेबल किशन सिंह कुंवर
● कांस्टेबल रामचन्द्र प्रजापति शामिल रहे।
उल्लेखनीय है कि इस सराहनीय कार्य के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने मोबाइल रिकवरी टीम को 2,500/- रुपये नकद पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की है।



